फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर महिला के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/नरौली। बनियाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने युवक पर तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना 24 मार्च की बताई जा रही है। शनिवार को पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला 24 मार्च की शाम खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। तमंचा महिला के सिर पर रख दिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने घर आकर सारी घटना परिजनों को बताई। महिला का आरोप है कि गांव के लोगों ने पंचायत करने की बात कही। दो दिन तक उसे थाने में नहीं आने दिया। शनिवार को महिला अपने पति के साथ थाना बनियाठेर पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें