फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमानिया से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए जनेटा के दोनों छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/जनेटा। चंदौसी तहसील के गांव जनेटा के दो छात्र यूक्रेन में फंसे हैं। छात्र अपने अन्य साथियों के साथ यूक्रेन से रोमानिया शेल्टर होम पहुंच गए हैं। शेल्टर होम से एयरपोर्ट के लिए रवाना होने की तैयारी में छात्र जुटे थे।
विज्ञापन

गांव जनेटा के छात्र मोहम्मद कैस व मोहम्मद शारिक ने यूक्रेन का बॉर्डर पार कर लिया है। वह अपने साथियों के साथ 25 घंटे में 900 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद रोमानिया शेल्टर होम पहुंचे हैं। छात्र मोहम्मद शारिक के भाई मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे भाई शारिक से संपर्क किया। उसने सोमवार की रात 12 बजे मैसेज कर बताया कि यूक्रेन बॉर्डर क्रास कर लिया है। वह इस समय रोमानिया के शेल्टर होम में है। यहां से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शेल्टर होम से एयरपोर्ट की दूरी 500 किलोमीटर है। मंगलवार को संपर्क नहीं हो सका है। क्योंकि रोमानिया में प्रवेश के बाद यूक्रेन का सिम बंद हो गया है। वहीं, मोहम्मद कैस के पिता हाफिज एजाज ने बताया कि उनके पुत्र को लेकर पूरा परिवार घबराया हुआ है। मंगलवार को उनका अपने पुत्र से संपर्क नहीं हुआ। सभी परिजन व रिश्तेदार दोनों छात्रों की खैरियत की दुआएं मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात कैस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को शेल्टर होम से एयरपोर्ट के रवाना होंगे। इसके बाद से संपर्क नहीं हो सका है। लंबे सफर से छात्र बहुत थक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें