फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने तहसील गेट पर प्रशासन के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने तहसील गेट पर किसानों को खाद न मिलने, डेंगू पर प्रशासन द्वारा कोई संज्ञान न लेने सहित अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। सपाइयों ने तीन सूत्रीय ज्ञापन रजिस्ट्रार कानूनगो सतीश यादव को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान सपा नेता सतीश प्रेमी ने कहा कि किसानों को खाद के लिए पूरे दिन लाइन में लगना पड़ रहा है। उसके बाद किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू और बुखार भयंकर रूप से फैल रहा है। जिसने महामारी का रूप धारण कर लिया है। डेंगू के चलते लगातार लोगों की मौत होने का क्रम बना हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन, नगर पालिका व नगर पंचायत, ब्लॉक स्तर पर डेंगू की रोकथाम का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
वहीं वीनस शुगर द्वारा किसानों का विगत वर्षों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन में समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया, तो सपाई तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजेश कुमारी यादव, ओम प्रकाश प्रजापति, अमर सिंह यादव, रामजीमल, फखरे आलम, राजीव रस्तोगी, बबलू चौधरी, कपिल देव, राम रईस यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें