संभल/चंदौसी। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक भैयादूज का त्योहार मनाने के लिए सुबह से ही बहनें अपने भाइयों के घर के लिए रवाना होती दिखाई दीं। हालांकि इस दौरान रोडवेज से लेकर निजी बसों तक भीड़ ही भीड़ नजर आई।
शनिवार को सुबह से ही बहनों ने पहले गोवर्धन महाराज को तिलक किया और इसके बाद भाइयों को तिलक लगाया गया और उनकी लंबी आयु के लिए कामना की। शादीशुदा बहनें मिठाई और गोले लेकर पहुंची। भाइयों ने भी उपहार भेंट किए। इस दौरान बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की। बाजार में मिठाई व गोला खरीदने वालों की भीड़ रही। इसलिए शुक्रवार की रात से ही मिठाई की दुकानों को पूरी तरह सजाया गया था। इसी क्रम में गुन्नौर, बबराला में त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के मनाया गया।