फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का गोली लगा शव सड़क किनारे मिला

विज्ञापन
एदल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
संभल । गांव दियौरा खास और छाबड़ा के बीच युवक का रक्तरंजित पड़ा शव मिला। युवक की गोली मारकर हत्या की गई। कनपटी पर गोली व सिर में भारी चीज से मारने का निशान हैं। परिजनों ने किसी भी रंजिश व विवाद से इनकार किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर के लोग खेत जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव दियौरा खास व छाबड़ा के बीच मार्ग के किनारे युवक का रक्त रंजित शव देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की बायीं कनपटी पर गोली व सिर पर भारी चीज से वार के निशान हैं। युवक की हत्या की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक की शिनाख्त गांव दियौरा खास निवासी एदल सिंह (30) के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित था। वह गाजियाबाद में एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक छह माह पहले वह घर आया था और वापस काम पर नहीं गया था। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी और न ही कोई विवाद हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
युवक का शव मिला है। गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजन रंजिश से इनकार कर रहे हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें