फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार किराना व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल मार्ग पर गांव सरथल के फौजी ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार किराना व्यापारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। किराना व्यापारी चंदौसी से संभल जा रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग पर गांव सरथल के फौजी ढाबे के पास मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे स्कूटी सवार को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बिलारी पुलिस ने शव को लेकर सीएचसी ले आई। मृतक की शिनाख्त संभल के मोहल्ला कोर्ट गरवी निवासी दानिश 22 वर्ष के रूप में हुई। दानिश संभल में किराना की दुकान चलाता है। किराना व्यापारी स्कूटी पर सवार होकर चंदौसी से संभल जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें