फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: गर्मी में पेट दर्द के साथ उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े, सरकारी अस्पताल की ओपीडी में लग रही कतार

Thu, 11 Apr 2024 05:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

गर्मी बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की लगातार भीड़ बढ़ रही है। संभल के सरकारी अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज पेट की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने सभी से लगातार तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान बढ़ने के साथ संभल के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पेट की समस्या से लोग जूझने लगे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 494 रही। इनमें पेट के करीब 40 मरीज शामिल रहे। जिला अस्पताल के डॉ.राजेश कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) से परेशानी होने लगी है।

विज्ञापन


उनकी ओपीडी में हर दिन 40-50 मरीज ऐसे ही आ रहे हैं। ऐसे मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। बताया कि गर्मी आते ही अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें बचाव

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
  • समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें।
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  • बाहर का खाना खाने से बचें।
  • गरिष्ठ भोजन न करें।
  • तरल पेय पदार्थों का खूब सेवन करें।
  • धूप में बाहर निकलते समय टोपी, आदि से सिर कवर कर निकलें।

डिहाइड्रेशन के लक्षण

  • जी मिचलाना
  • उल्टी दस्त होना
  • चक्कर आना 
  • चिड़चिड़ापन महसूस होना
  • सिर दर्द
  • पेट में मरोड़ उठना
  • मुंह सूखना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें