मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चांद दिखने के साथ ही ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया था। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है।
रामपुर में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : संवाद
इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात में अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लगें। नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा था कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है।
इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की नमाज दो जमात में अदा की जाएगी। ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लगें।
चंदौसी में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : संवाद
रामपुर में ईद की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
रामपुर जिले भर में ईद उल फितर की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को ईदगाह पर सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज शुरू हुई। नमाज के लिए लोग सुबह से ही ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए थे।
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को ईद की नमाज को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों में खासा उत्साह था। अकीदतमंद सुबह करीब साढ़े छह बजे चंदौसी की बड़ी ईदगाह पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पौने आठ बजे शहर इमाम मौलाना नाजिम ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन चैन और सलामती की दुआएं कीं।
मुरादाबाद में मौके पर प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
शांति एवं सौहार्द के बीच नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं ग्रामीण अंचलों में ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंदौसी ईदगाह पर सीओ प्रदीप कुमार और स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा।