फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: विद्यालय में 18 घंटे बंद रही पहली कक्षा की छात्रा, सारी रात दहशत में गुजरी

Wed, 21 Sep 2022 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

बुधवार की सुबह विद्यालय खुला तो छात्रा कमरे के एक कोने में डरी सहमी बैठी थी। छात्रा ने बताया की जब वो शाम को नींद से जागी तो अंधेरा था। काफी देर तक रोती रही लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विद्यालय में 18 घंटे बंद रही पहली कक्षा की छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को विद्यालय पढ़ने गई पहली कक्षा की छात्रा सोते हुए कक्ष में बंद हो गई। छुट्टी के बाद परिजनों ने विद्यालय और गांव में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। बुधवार की सुबह विद्यालय खुलने पर डरी सहमी बच्ची कक्ष में मिली। छात्रा भूखी-प्यासी 18 घंटे लापता रही और सारी रात दहशत में गुजरी। गांव के लोग विद्यालय के स्टाफ की लापरवाही बता रहे हैं। 

विज्ञापन


थाना हजरतनगर गढ़ी निवासी ज्ञान सिंह की छह वर्षीय बेटी अंशिका अपनी ननिहाल धनारी थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी बालू शंकर में नाना लालाराम-नानी नीरू देवी के साथ रह रही है। बच्ची गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा है। मंगलवार की सुबह छात्रा विद्यालय गई थी। विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। छुट्टी के बाद जब छात्रा विद्यालय से घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई, ढाई बजे नानी विद्यालय पहुंची और छात्रा की तलाश की।

सहायक अध्यापक ब्रजपाल व सत्यपाल सिंह ने बताया कि सभी बच्चे अपने-अपने घर जा चुके हैं। परिजनों ने गांव व आसपास के इलाके में तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं लगा। बुधवार की सुबह जब विद्यालय खुला तो छात्रा कमरे के एक कोने में डरी सहमी बैठी थी। छात्रा ने बताया की जब वो शाम को नींद से जागी तो अंधेरा था। काफी देर तक रोती रही लेकिन कोई नहीं आया। डर लगने पर बेंच के नीचे छिप गई और सारी रात डरते हुए गुजरी। भूख और प्यास भी लगती रही। बच्ची की इस बात को सुनकर परिजन और गांव के लोगों में रोष है। विद्यालय के स्टाफ की लापरवाही बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें