फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल और जनसेवा केंद्र संचालक के बीच सांठगांठ का ऑडियो वायरल

सार

तहसील में तैनात लेखपाल और एक जनसेवा केंद्र संचालक के बीच तहसील संबंधित प्रमाण पत्रों पर आख्या लगाने को लेकर सांठगांठ का ऑडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम रामकेश धामा ने स्वत: ऑडियो का संज्ञान लेकर नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। ऑडियो में जनसेवा केंद्र संचालक और लेखपाल के बीच आधार कार्ड के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र पर लगने वाली आख्या के एवज में सुविधा शुल्क लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तहसील में तैनात लेखपाल और एक जनसेवा केंद्र संचालक के बीच तहसील संबंधित प्रमाण पत्रों पर आख्या लगाने को लेकर सांठगांठ का ऑडियो वायरल हो रहा है। एसडीएम रामकेश धामा ने स्वत: ऑडियो का संज्ञान लेकर नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में तैनात लेखपाल और एक जनसेवा केंद्र संचालक की बातचीत ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। ऑडियो में जनसेवा केंद्र संचालक और लेखपाल के बीच आधार कार्ड के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र पर लगने वाली आख्या के एवज में सुविधा शुल्क लेने की बात कही जा रही है। लेखपाल आख्या लगाने के एवज में पचास रुपये की मांग कर रहा है जबकि संचालक 15 रुपये प्रति आख्या देने को कह रहा है। संचालक कहता है कि वह आवेदक से अस्सी रुपये लेता है। जिसमें से 17.92 ऑनलाइन शुल्क कट जाता है। अगर वह पचास रुपये उनको देगा तो उसे मात्र दस रुपये ही बचेंगे। इस पर लेखपाल कहता है कि आवेदक से सौ रुपये प्रति मूल निवास लीजिए। संचालक कहता है कि रुपये ज्यादा हैं। इसके बाद लेखपाल तहसील में बात कर जवाब देने को कहता है। एसडीएम रामकेश धामा ने बताया कि वायरल ऑडियो संज्ञान में आया है। किसी लेखपाल और जनसेवा संचालक के बीच बातचीत का ऑडियो है। अभी कोई शिकायत तो मिली नहीं है। मैंने स्वत: ऑडियो का संज्ञान लेकर नायब तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें