संभल के बबराला इलाके में बरात में दावत खाने से 50 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। अचानक उल्टी और पेट दर्द होने के बाद लोग अस्पताल पहुंचे। कई का घर में ही उपचार चल रहा है।
बबराला क्षेत्र के गांव ईसमपुर डांडा में बरात में दावत खाने से 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 25 लोगों को अचानक मंगलवार सुबह सीएचसी गुन्नौर पहुंचे। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। सभी को भर्ती करवाया गया है। कुछ लोगों का गांव में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के गांव धुर्रा प्रेमनगर से उदय सिंह की बरात गांव ईसमपुर डांडा निवासी बनवारी के घर आई थी। इस बीच सभी लोगों ने दावत में खाना खाया था। फूड प्वाइजनिंग होने से अधिकांश बच्चे बीमार हो गए। इसमें हलवाई भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सब्जी में डाले गए मसाले के कारण यह घटना हुई। सभी को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत है।
यह लोग पहुंचे सीएचसी
ममता, मोहनी, राजकुमारी, वर्षा, सुनीता, विनय, अमन, लक्ष्मी, सोनम, ईशा, अमरवती, शिव देवी, मिल्की, जसोदा, क्रांति, पुष्पेंद्र, विजय कुमारी, प्रीति, मोनिका, गौरव, प्रमोद कुमार, प्रथम सिंह, संजीव, सोनपाल, ड्रोपा, मान सिंह शामिल हैं।