फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में लगी आग, मचा हड़कंप, मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले

Tue, 28 Jun 2022 01:12 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, मुरादाबाद

सार

दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आग लगने के बाद बाहर आए मरीज और तीमारदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से जनरल वार्ड में आग लग गई। इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले गए। गनीमत यह रही कि आग लगने के समय जनरल वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था। आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन


संभल के एसएसपी आलोक कुमार जायसवाल ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया गया है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। मामले में जांच चल रही है।

मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू किया। मंगलवार की सुबह 11.40 बजे करीब तीसरी मंजिल पर बने जनरल वार्ड से अस्पताल कर्मियों ने धुआं निकलता हुआ देखा। आग लगने का अंदेशा हुआ तो जिला अस्पताल के सीएमएस को सूचना दी। मौके पर कर्मचारी पहुंचे तो तीसरी मंजिल में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन


दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही सभी मरीज को बिल्डिंग से बाहर निकाल दिया। सीएमएस डॉ. अनूप अग्रवाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग जनरल वार्ड में लगी है। कोई मरीज वार्ड में भर्ती नहीं था। लैब उपकरण के अलावा वार्ड में रखे सामान का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल की फिलहाल ओपीडी बंद कर दी गई है। आग लगने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम विनय मिश्र भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें