बहजोई। ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में संभल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बहजोई की टीम को 11 रनों से हरा दिया। संभल के बल्लेबाज रेहान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच का आयोजन नगर स्थित बड़ा मैदान पर किया गया।
गुरुवार को स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू व स्वर्गीय प्रदीप कुमार नीलकमल मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला संभल व बहजोई के बीच हुआ। संभल के कप्तान अतुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। संभल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी बहजोई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। इस तरह संभल की टीम ने बहजोई की टीम को 11 रनों से हराकर जीत हासिल की। 83 रनों बनने वाले संभल के बल्लेबाज रेहान को मैन ऑफ मैच के खिताब से नवाजा गया।
अंपायर पुष्पेंद्र सिंह व राजू गिरि रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा छोटू व स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप कुमार बंटी समेत जयदीप उस्ताद, राकेश यादव, नबाजिश, छोटू, अजीत शंखधार, शंकरलाल शर्मा क्रांतिवीर, अय्यूब पहलवान, मंगल व नईम अहमद का सहयोग रहा।