फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1,55,975 किशोरों को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में 15 से 18 वर्ष की आयु के एक लाख 55 हजार 975 किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

एक जनवरी 2022 से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण होगा तथा तीन जनवरी से टीकाकरण किया जाएगा।
टीकाकरण के लिए किशोर कोविन पोर्टल पर अपने मोबाइल से पंजीकरण कर सकते हैैं अथवा सीधे सीएचसी पर जाकर भी कोरोना से बचाव का टीका लगवा सकते हैं। सभी सीएचसी के अलावा बड़े इंटर कॉलेजों में भी टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एक जनवरी 2022 को माइक्रो प्लान तैयार करेगा। किशोरों के लिए को-वैक्सीन का ही टीका लगाया जाएगा।
38,550 बुजुर्गों को लगेगी बूस्टर डोज
जिले में शासन ने 60 वर्ष से अधिक आयु के 38 हजार 550 लोगों को तीसरी डोज यानी बूस्टर डोज लगवाने का लक्ष्य रखा है। यह सभी वह लोग हैं, जिन्हें टीकाकरण की दोनों डोज लगे हुए नौ माह से अधिक का समय बीत गया। इसके अलावा उन सभी हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को भी तीसरी डोज लगाई जाएगी, जिन्हें दोनों डोज लगवाए हुए नौ माह बीत गए हैं। इनका टीकाकरण दस जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

ब्लॉक टीकाकरण लक्ष्य
असमोली 17194
बहजोई 14867
चंदौसी 8889
गुन्नौर 14571
जुनावई 12430
नरौली 19120
पवांसा 18440
रजपुरा 14058
संभल ग्रामीण 20876
संभल शहर 15530
कुल 1,55,975
शासन से लक्ष्य मिल गया है। 15 से 18 वर्ष के किशोरों का तीन जनवरी 2022 से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दस जनवरी से टीके की तीसरी डोज दी जाएगी।
विज्ञापन

संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें