फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारी, एक किसान की मौत, दो गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-गंवा मार्ग पर गांव रायपुर के नजदीक मंगलवार देर रात को बेकाबू ट्रक ने आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक व दो अन्य लोग ट्रैक्टर पलटने से चपेट में आए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव चाचू नागल निवासी पप्पू और राजेश गांव निवासी संजय के ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू का बीज भरकर मंगलवार रात 12 बजे गांव लौट रहे थे। जैसे ही संभल-गवां मार्ग स्थित गांव रायपुर के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें ट्रैक्टर सवार तीनों लोग घायल हो गए। राजेश (25) की मौत हो गई। पप्पू और संजय की हालत गंभीर है। राजेश के परिजनों ने बताया कि आलू की फसल लगानी है। इसलिए बीज लेने के लिए संभल गए थे। लौटते समय हादसा हो गया और जान चली गई। बताया कि राजेश की पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। डेढ़ वर्षीय बालिका के सिर से पिता का साया उठ गया। राजेश के भाई गिरीश ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हयातनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें