संभल। आलम सराय देहात में पुलिस टीम पर पथराव के मामले में सात नामजद सहित 25 अज्ञातों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी की तहरीर के आधार पर की गई है। इस घटना में पुलिस कर्मियों को भागकर बचना पड़ा था और पीआरवी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
दरअसल, सोमवार रात नौ बजे करीब संभल शहर में तैनात यूपी 112 पीआरवी को सूचना मिली कि मोहल्ला आलम सराय देहात में विवाद हो गया है। पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी बृजेश सिंह की तहरीर के मुताबिक वे विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। कोतवाली से दो सिपाही भी आए थे। विवाद शांत होने के बाद जब पुलिस कर्मी लौट रहे थे तो भीड़ ने उन पर पथराव कर दिया। इसमें पीआरवी के शीशे टूट गए हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आलम सराय देहात निवासी धर्मवीर, लेखराज, राधे, दीपक, हरिओम, सुरेश, अजय और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पीआरवी पर पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी चिह्नित किए जाने का काम पुलिस कर रही है। नामजद आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
अरुण कुमार सिंह, सीओ, संभल