संभल। निकाह का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म किया। युवती ने अब निकाह के लिए कहा तो युवक ने न सिर्फ टाल-मटोल की बल्कि निकाह करने से इंकार कर दिया। इससे आहत युवती ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान युवक ने युवती को निकाह का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब युवती ने निकाह के लिए कहा तो टालमटोल कर दी गई।
दवाब बनाया तो युवक ने उसके साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। इसकी शिकायत युवक के परिजनों से की तो उन्होंने गाली-गलौच की। युवती थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में शाहनवाज, उसके पिता हाजी सरफराज, गुलफराज व जिला रामपुर के मोहसिन रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।