फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर की टीम ने एसएम कॉलेज की टीम पर लगाया तीन बाहरी युवकों को खिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। एसएम कॉलेज द्वारा पंडित हनुमान सिंह ग्राउंड में अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को एसएम कॉलेज व राजकीय रजा कॉलेज रामपुर के बीच टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला गया। रामपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसएम कॉलेज की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। इसके बाद राजकीय रजा कॉलेज रामपुर के कप्तान रोहित कुमार ने एसएम कॉलेज की टीम पर तीन बाहरी खिलाड़ियों को खिलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कप्तान रोहित कुमार ने कहा कि एसएम कॉलेज टीम में बल्लेबाजी करने वाले तीन खिलाड़ी टीम के नहीं हैं, उन्हें केवल बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया गया। जो क्षेत्ररक्षण नहीं कर रहे हैं। एसएम कॉलेज के खेल कोच डा. अरविंद बहादुर सिंह ने रामपुर टीम के कप्तान रोहित से उन खिलाड़ियों के बाहरी होने का सबूत दिखाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में गहमागहमी बढ़ने लगी।
रामपुर टीम के कप्तान ने एसएम कॉलेज के टूर्नामेंट कराने वाले लोगों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया। कोच डॉ. अरविंद बहादुर सिंह ने रामपुर टीम के कप्तान से कहा कि अगर आपके पास कोई सबूत नहीं है तो आरोप न लगाएं। रामपुर टीम के कप्तान ने कहा कि अगर कोई टीम बाहरी युवकों को खिलाती है तो वह टूर्नामेंट से डिस क्वालिफाई कर दी जाती है। मगर आप लोग एसएम कॉलेज की टीम को टूर्नामेंट से बाहर नहीं कर रहे हो।
विज्ञापन

इसके बाद राजकीय रजा कॉलेज रामपुर के कप्तान रोहित कुमार अपनी टीम के साथ बिना खेले ही लौट गए। डा. अरविंद बहादुर सिंह ने बताया कि घटना से रुहेलखंड विश्वविद्यालय को अवगत कराया दिया गया। अभी फैसला को रिर्जव में रखा गया है। विश्वविद्यालय की ओर से जो आदेश मिलेगा, वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें