फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, भतीजे ने सगे भाईयों पर हत्या करने की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। क्षेत्र के गांव मीणा की मडैय्या में अविवाहित वृद्ध की मौत हो गई। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसके भतीजे ने जमीन के लालच में अपने दो सगे भाईयों पर चाचा की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। तहरीर पर पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह के मजरा मीणा की मडैय्या ननिवासी हमवीर (65) अविवाहित थे। शुक्रवार की रात उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसके परिवार और सगे संबंधियों को दी गई। शनिवार की सुबह को उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इस दौरान उसके भतीजे जोगेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत कर हत्या की आशंका जताई। तहरीर में बताया कि मृतक चाचा के नाम पर 15 बीघा से अधिक की जमीन थी। जिसका बहला-फुसलाकर उसके दो भाइयों ने वसीयतनामा करा लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धनारी के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे की ओर से पोस्टमार्टम कराने की एक तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। तत्पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें