फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 सितंबर को कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अलीगढ़ के जट्टारी गांव में कुश्ती संघ द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 9 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जनपद संभल के खिलाड़ियों का चयन गांव कल्याणपुर स्थित त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल व कन्या गुरुकुल में 1 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

कोच भोले सिंह त्यागी ने बताय कि कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपना पासपोर्ट व आधार कार्ड साथ लेकर आएं। कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष 57 किलोग्राम भार से लेकर 125 किलोग्राम भार तक, ग्रीको रोमन में 55 किलोग्राम भार से लेकर 130 किलोग्राम के भार तक व महिला वर्ग फ्रीस्टाइल वजन 50 किलोग्राम से लेकर 76 किलोग्राम भार तक के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1998 से 2002 के बीच होनी चाहिए। इस प्रतियोगिता में 23 या उससे कम उम्र के प्रतिभागी ही शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें