फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद छेड़खानी की रिपोर्टहुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद किशोरी के साथ हुई छेड़खानी की घटना को पुलिस ने दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की थी और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दो अगस्त की दोपहर गांव के बाहर लकड़ी बीनने गई थी। गांव निवासी युवक संजय और उसके साथी हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चौकनी निवासी विवेक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया था।
विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना की जानकारी किशोरी ने घर आकर दी। पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में राज्य महिला आयोग की ओर से हस्तक्षेप किया गया। इसी क्रम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें