फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा भुगतान, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले तमाम किसानों को अपना ही भुगतान नहीं मिल रहा है। धान की सरकारी खरीद के 72 घंटे की अवधि में भुगतान किए जाने का सरकारी दावा खरीद सीजन के पहले महीने में ही फेल हो गया है। भुगतान के लिए किसानों को दस से पंद्रह दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संभल जिले में सात क्रय एजेंसियां धान की सरकारी खरीद कर रही हैं। खाद्य विभाग, पीसीएफ, पीसीयू, कृषि उत्पादन मंडी समिति, ज्योतिपथ मल्टी परपज कोऑपरेटिव सोसाइटी, यूपीएसएस और भारतीय खाद निगम शामिल है। जिले को सरकारी खरीद का लक्ष्य 1.13 लाख मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष अब तक जिले में 9564.93 मीट्रिक टन की खरीद हुई है। जिसका भुगतान 1855.7 लाख रुपये बैठता है। इसमें 577.52 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया है। जिसके बाद 1278.19 लाख रुपये का बकाया चल रहा है। जिले में एक अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू हुई है, जो 31 जनवरी-2022 तक चलेगी।
यह बोले किसान
संभल मंडी समिति में पीसीयू के क्रय केंद्र पर तीस अक्तूबर को 58.80 क्विंटल धान बेचा था। जिसका भुगतान 1.14 लाख रुपये बैठता है, लेकिन 13 दिन बाद भी भुगतान नहीं मिल सका। दिवाली भी फीकी रही। अब फसल की बुवाई के लिए रुपये मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

तेजराम सिंह, लधनपुर शहवाजपुर
मैंने तीस अक्तूबर को धान की तौल कराई थी। दो चार दिन में भुगतान आने की बात केंद्र प्रभारी ने बताई थी, लेकिन 13 दिन बीतने के बाद भी अब तक भुगतान नहीं मिल सका है। बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण जमा करने के लिए भी नोटिस आ गया है।
कुंवरपाल, कमालपुर खानुपुरा
मंडी समिति में पंद्रह दिन पहले धान की तौल कराई थी, लेकिन भुगतान अब तक नहीं मिला है। आलू की बुवाई करनी है। रुपये पास में न होने से देरी हो रही है। समस्या लगातार बढ़ रही है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विद्याराम, नूरपुर ततारपुर
मैंने अपने 40 क्विंटल धान की तौल बहजोई की मंडी समिति में पीसीएफ के क्रय केंद्र पर कराई थी। तौल कराए हुए 13 दिन बीत गए हैं लेकिन भुगतान आज तक नहीं मिला है। कुल रुपये 77600 बैठते हैं, जिनके न मिलने से समस्या पैदा हो रही है। कोई काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

देवांशु राघव, किसान, पवांसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें