फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक मांगें नहीं मानेगी सरकार, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे पैक्स सचिव'

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पवांसा में क्षेत्रीय किसान सेवा सहकारी समिति के परिसर में सचिवों ने कहा कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मानती है तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा यदि उत्पीड़न किया गया तो समस्त सहकारिता कर्मचारी सामूहिक त्यागपत्र देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पवांसा में बुधवार को क्षेत्रीय किसान सेवा केंद्र सहकारी समिति में तालाबंदी के बाद सहकारी समिति के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रखा। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने 15 नवंबर तक धरना प्रदर्शन और सहकारी समितियों में तालाबंदी जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सहकारी समिति के सचिव एक नवंबर से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार सहकारी समिति के सचिवों की मांगें नहीं मान रही है। इसीलिए 15 नवंबर तक धरना प्रदर्शन और सहकारी समिति में तालाबंदी जारी रहेगी। खाद वितरण, ऋण वसूली, और धान खरीद के कार्य का बहिष्कार रहेगा।
प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा। इस दौरान राकेश पाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, रोहताश सिंह, कुलदीप कुमार, मुकेश, केपी सिंह, रामबहादुर, नरेश शर्मा, आनंदपाल सिंह, रोबिन, धीरज, गौरव, फूल सिंह, सुनील कुमार, राम कृपाल शर्मा, वीरेंद्र, वागेश शर्मा, देवेंद्र राघव, अनिल राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें