फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैक्स सचिवों को दिया जाए माध्यमिक शिक्षकों की तरह वेतन का भुगतान'

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले सभी पैक्स सचिवों एवं कर्मचारियों को माध्यमिक शिक्षकों की भांति नियमित वेतन का भुगतान किए जाने को लेकर प्रदर्शन व पैदल मार्च किया। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड स्थित सहकारी समिति परिसर में संगठन के पदाधिकारियों की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। जिला महामंत्री विपिन कुमार ने बताया कि पैक्स कैडर सचिवों की सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 में पदोन्नति एवं नॉन कैडर सचिवों/प्रभारी सचिवों की कैडर सचिवों के पद पर पदोन्नति की जाए। इसके अलावा करीब डेढ़ वर्ष से अधिक होने पर भी सचिवों व कर्मचारियों को भुगतान नहीं मिला है। इसको लेकर भी गंभीरता दिखाते हुए सरकार जल्द ही भुगतान कराए।
जिला महामंत्री ने बताया कि 1 नवंबर को प्रदेश भर के सभी पैक्स सचिव व कर्मचारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित कार्यालय पर सामूहिक रूप से धरना देंगे। इसके अलावा सभी पैक्स कर्मचारी 2 नवंबर से 15 नवंबर तक संपूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद सभी सचिव व कर्मचारी हाथों में बैनर लेकर पैदल मार्च कर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सचिवों व कर्मचारियों की ओर से डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष पंकज कुमार समेत जिला संरक्षक राकेश पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार, मंडल उपाध्यक्ष बाल मुकंद व जिला कोषाध्यक्ष वागेश शर्मा के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें