संभल। शासन की ओर से एक बार फिर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में जनपद में रविवार 19 सितंबर से प्रत्येक रविवार को सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आगाज किया गया। इसमें सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही टीकाकरण भी किया गया।
रविवार को जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की सभी प्रकार की जांच, मलेरिया, डेंगू, की जांच, आवश्यक जांच एवं उपचार की निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं। जांच कराकर दवाई वितरित भी की जा रही है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन बनवाए जा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनीष अरोड़ा ने बताया कि एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य से जुड़ी प्रत्येक सुविधा, जांच आदि के उद्देश्य से सभी पीएचसी केंद्रों पर हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी केेंद्र हजरतनगर गढ़ी, चमरौआ, सिंहपुर साहनी व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हयातनगर व सरायतरीन में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। इसमेें हजरतनगर गढ़ी पीएचसी केंद्र पर 93 मरीज, सिंहपुर साहनी पीएचसी केंद्र पर 102 मरीज व हयातनगर पीएचसी केंद्र पर 122 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।