फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक युवक को पकड़ा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है, जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग गया। स्थानीय युवाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में दो युवक किसी बड़ी कंपनी का नाम लेकर नौकरी लगवाने का दावा कर रहे थे। इस दौरान उन दोनों युवकों ने कई युवाओं से कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी दिलाने के लिए 650 रुपये भी लिए। मोहल्ला शर्की निवासी मीसम अब्बास को उन दोनों युवकों पर शक हुआ और मीसम अब्बास ने उन युवकों से पूछताछ की। इस दौरान दूसरा युवक घबरा गया और भाग गया। जबकि लोगों ने दूसरे युवक को पकड़ कर पुलिस को दे दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें