फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश की नमी के कारण गिरी कच्ची छत, मलबे में दबकर पिता-पुत्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में बारिश के दौरान मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में दबकर पिता-पुत्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मढ़न चौकी पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। पीड़ित परिवार ने आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

गुरूवार की सुबह असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में बारिश की नमी के कारण कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। इसमें मकान के अंदर बैठे करामत और उसकी बेटी अलशिफा छत के मलबे में दबकर घायल हो गए।
हादसा होते देख आसपास के लोगों ने मलबे के अंदर से निकाला और आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर मढ़न चौकी इंचार्ज रोशन सिंह और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें