फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को कई स्कूलों में नहीं मिले शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुन्नौर और बहजोई विकासखंड स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कहीं शिक्षक नहीं मिले तो कहीं ड्रेस वितरित नहीं पाई गई। विद्यालयों में खेल सामग्री तक नहीं खरीदी हुई मिली।निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई जाने पर कार्रवाई करने के आदेश किए हैं। शुक्रवार को सुबह बहजोई विकास खंड के गांव मढेया जैतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। विद्यालय में प्रार्थना हो रही थी। उन्होंने विद्यालय में विद्युत कनेक्शन कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद गुन्नौर विकासखंड के गांव कैल स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र राजवाला और छत्रपाल अनुपस्थित मिले। ड्रेस वितरण हेतु क्रय विक्रय का अनुपालन नहीं पाया गया। समस्त विद्यार्थियों को ड्रेस वितरण नहीं पाया गया। गैरहाजिर शिक्षामित्रों का मानदेय रोके जाने के साथ सहायक अध्यापिका अमरवती के वेतन पर भी रोक लगाई गई है। इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भी यही हाल मिला।
ड्रेस वितरण नहीं पाई गई। कई और अनियमितताएं पाई गईं। अध्यापक सतीश और प्रियंका शर्मा के वेतन पर रोक लगाई गई है। गांव घिमरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मीड डे मिल चूल्हे पर बनता मिला। जवाब तलब किया गया है। गांव बाघऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय में 2.50 बजे ताला लगा था। अध्यापक घर जाते मिले। तीन शिक्षा मित्र पहले ही जा चुके थे। निरीक्षण के दौरान खेल सामग्री नहीं मिली और ड्रेस क्रय विक्रय प्रक्रिया में आदेशों का अनुपालन नहीं मिला।
विज्ञापन

विद्यालय के समस्त स्टाफ का वेतन और मानदेय पर रोक लगा दी गई है। जवाब तलब किया गया है। वहीं गुन्नौर कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में हाजिरी रजिस्टर में अध्यापिकाओं के हस्ताक्षर अंकित पाए गए लेकिन अध्यापिकाएं गैरहाजिर मिलीं।
अध्यापिका कहकशा जहीर व फौजिया से जवाब तलब किया गया है। अन्य अनियमितताएं पाई जाने पर सुधार के निर्देश दिए हैं। दुरूस्त नहीं होने पर सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। गुन्नौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गईं। जिला बेसिक शिक्षा अधि कारी ने बताया कि औचक निरीक्षण में कई सारी खामियां प्रकाश में आई हैं। कार्रवाई की गई है। 14 दिसबंर तक जवाब तलब किया गया है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें