फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म कर जिंदा जलाई गई किशोरी के परिजनों से मिलने पहुंची राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई किशोरी के घर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इस बीच किशोरी की मां ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। इसके लिए सरकार उसकी पैरवी करे।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र में 21 नवंबर को दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जला दिया गया था। वहीं, किशोरी ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 30 नवंबर को अंतिम सांस ली। दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी जीशान को गिरफ्तार किया।
जीशान किशोरी का पड़ोसी है। वह मुरादाबाद जेल में बंद है। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने कहा कि आरोपी युवक और पीड़िता का घर आमने-सामने है। सब लोगों के बीच में ऐसे ही किशोरी जिंदा जला दी जाए।
विज्ञापन

इससे दर्दनाक और क्या होगा। इसमें हमारी सरकार गंभीर है । दोषी व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है। अब हमारी सरकार आर्थिक तंगी का शिकार पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाएगी। रानी लक्ष्मी बाई योजना में पीड़िता के परिजनों को आर्थिक सहायता मिलेगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें