संभल। गांव सुनवर में मामूली कहासुनी होने पर कुछ लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया। पथराव होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस ने एक युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
गांव सुनवर में मुकेश घर पर अपनी पत्नी के बात कर रहा था, तभी पड़ोस की महिला ने पहुंच गाली-गलौज शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मुकेश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने मुकेश के घर पर पथराव करना शुरू कर दिया। मारपीट व पथराव में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।