फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस के दौरान फायर करने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गोली चल जावेगी गाने पर डांस करने के दौरान दोनों हाथों में हथियार लेकर फायर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से तमंचा व दो कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि बनियाठेर थाना क्षेत्र के जय सिंह थरैसा में कई माह पूर्व एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बज रहा था कि गोली चल जावेगी। इसी गाने पर बच्चे डांस कर रहे थे और दिनेश सक्सेना भी डांस करने में मशगूल था। डांस के दौरान इसके दोनों हाथों में हथियार थे। एक हाथ में तमंचे से वह फायर कर रहा था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आ गई। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें