फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को तेज चाल, थम और दाहिने मुड़ का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय में चल रहे 33वीं वाहिनी एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-93 में रविवार को प्रात: कालीन सत्र में सूबेदार शकील अहमद ने कैडेट्स को तेज चाल, थम और दाहिने मुड़ का प्रशिक्षण दिया। नायाब सूबेदार जीवराज सिंह राठौर ने कैडेट्स को प्वाइंट 22 रायफल से फायर कराया।
विज्ञापन

असमोली क्षेत्र के गांव टांडाकोठी स्थित रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में नायब सूबेदार सहदेव चंद्र द्वारा मैप रीडिंग के बारे में जानकारी दी गई। हवलदार राजेश कुमार द्वारा प्रिज्मेटिक कंपास के माध्यम से इस्टींग और नोर्दिंग लाइन की जानकारी प्रदान की गई। ड्रिल के अंतर्गत हवलदार बृजेश कुमार ने सावधान, विश्राम, आराम से मुड़ना सिखाया। डा.अंशुमा कौशिक द्वारा कैडेटस को प्राथमिक चिकित्सा विषय पर विस्तारपूर्वक समझाया गया। कैप्टन गुरमेज सिंह द्वारा व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वच्छता पर चर्चा की गई। हवलदार मुख्त्यार अली द्वारा कैडेटस को गार्ड ऑफ ऑनर का प्रशिक्षण दिया गया। देवेंद्र कुमार गोला द्वारा कैडेटस को भारतीय सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पुलिस आदि की भर्ती में शामिल होने के लिए प्रक्रिया एवं मानदंडों के विषय में जानकारी दी। बशकिंदर सिंह ने एनसीसी कैंपों के विभिन प्रकारों एवं उन्हें आयोजित करने के विषय में कैडेट्स को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें