फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला टीका लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने लगवाया अब दूसरी डोज लेने में 34 प्रतिशत छूटे

विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में टीका लगवाता युवक। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण लगातार चल रहा है। 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए टीकाकरण के दौरान 2784820 लोगों को पहली और दूसरी डोज लग चुकी है। पहली डोज तय लक्ष्य से ज्यादा लोगों ने लगवाई है। जबकि दूसरी लगवाने में अभी काफी लोग छूटे हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की पहली डोज 1569444 को लगनी थी। इस लक्ष्य के सापेक्ष 1584770 लोगों को लग चुकी है। तय लक्ष्य से 15326 लोगों ने ज्यादा टीका लगवाया है। अब दूसरी डोज लेने लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे। इसलिए ही 34 प्रतिशत लोग दूसरी डोज लगवाने से छूट रहे हैं। गुरुवार तक दूसरी डोज 1200050 लोगों ने ली है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पंकज विश्नोई का कहना है कि टीकाकरण कराने से कोरोना से बचाव हुआ और इसका लाभ तीसरी लहर के दौरान मिला भी है। इसलिए जो लोग दूसरी डोज लगवाने से छूट गए हैं उन्हें दूसरी डोज लगवानी चाहिए। बताया कि दोनों टीके जिन बुजुर्गों को लग चुके हैं वह तीसरे टीके के रूप में एहतियाती टीका लगवा सकते हैं। एहतियाती टीका फ्रंटलाइन वर्कर को भी लगाया जा रहा है।
दूसरी डोज से छूटे लोगों को फोन कर बुलाया जाएगा
संभल। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि जिन लोगों की दूसरी डोज लेने की तिथि आ रही है उन्हें फोन कर टीका लगवाने के लिए बुलाया जाएगा और बुलाया भी जा रहा है। मेसेज भी मोबाइल पर पहुंचता है। हमारा प्रयास है कि कोरोना से बचाव का पूर्ण टीकाकरण शत प्रतिशत जल्द कराया जाए। जिससे लोगों की पूरी सुरक्षा बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें