संभल। कोतवाली क्षेत्र के चंदौसी-बेरनी मार्ग पर तोमर कृषि फार्म के पास आमने-सामने की दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
तहसील परिसर में निवासी अमीन कृष्ण कुमार शर्मा शाम सात बजे बिचेटा चौराहे की ओर से अपनी घर वापस आ रहे थे। जबकि कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव जगदीशपुरी निवासी किसान सुखलाल शहर से बा इक पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहा था। जब दोनों बाइक सवार तोमर कृषि फार्म के पास पहुंचे तो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।