फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 33 करोड़ रुपए की कार्य योजना को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 32 करोड़ 24 लाख 90 हजार रुपये की कार्य योजना को हरी झंडी मिली। इसके अलावा दो करोड़ रुपये वेतन व पेंशन के भी शामिल रहे। इस बीच मनरेगा के कार्यों को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे से आयोजित जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव समेत अन्य बोर्ड सदस्यों के समक्ष कार्य योजनाओं को प्रस्तुत किया गया। इस बीच अध्यक्ष व सदस्यों ने जिला स्तरीय अधिकारियों से परिचय किया। अपर मुख्य अधिकारी अरुण प्रताप भारती ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्राप्त होने वाली धनराशि 23 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2020-21 की शेष 11 करोड़ 24 लाख 90 हजार रुपये की कार्य योजना सदन में रखी गई। इसमें सदस्यों की ओर से दिए गए 215 कार्यों की कार्य योजना शामिल है। एएमए ने बताया कि कार्य योजना में सीसी रोड, लेपन कार्य, नाला निर्माण व अंत्येष्टि स्थल की बाउंड्री का निर्माण कार्य शामिल है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सदन में 84 करोड़ 2 लाख 75 हजार रुपये का मनरेगा का श्रमिक बजट भी स्वीकृत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में सीडीओ उमेश कुमार त्यागी, सीएमओ डॉ. अजय सक्सेना, पीडी रमेश चंद्र, डीसी मनरेगा बलवंत सिंह, डीपीआरओ जाहिद हुसैन, डीसीओ कुलदीप कुमार समेत सदस्यों में अवधेश प्रताप, विजय यादव, फहीम खान, सुभाष चंद्र, सदाकत खां, नुसरत जहां, नाहिद बी, गुरमीत कौर, रिजवाना खातून व मंजूलता आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें