संभल/गवां। चंदौसी की निवासी एक युवती ने अपने प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।युवती का कहना है कि आरोपी उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चंदौसी निवासी युवती को रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया।
वहां युवक दस दिन तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी की बात कही तो टाल-मटोल करता रहा। बाद में शादी करने के बहाने युवती को अकेला छोड़ कर भाग गया। युवती रविवार को किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। युवती थाने मेें तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। संवाद