फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के लाभ से वंचित पात्र, लगा रहे अधिकारियों के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सरकार ने लोगों को आशियाना देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की। जिससे पात्र योजना का लाभ उठाकर पक्की छत के नीचे रह सकें, लेकिन अब भी पात्र लोग योजना का लाभ लेने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं तो वहीं आवास योजना में आवेदन करने वाले लोगों की एक या दो ही किश्तें आ पाई हैं। जिसके कारण उन लोगों के मकान का निर्माणकार्य अधर में अटक गया है।
विज्ञापन

लोग अधूरे बने मकान में रहने को मजबूर हैं। तीसरी किश्त आए तो मकान को पूरा कराया जा सके। सर्दी के मौसम में समस्या ज्यादा बढ़ जाएगी। जिम्मेदार शासन स्तर से समस्या होने की बात कह रहे हैं। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि वह पहले मकान निर्माण के दौरान किराए के मकान पर रहे। कई हजार रुपये किराया दे दिया। तीसरी किश्त न आने के कारण अब अपने अधूरे मकान में रहने को मजबूर हैं।
2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन किया था। सर्वे के बाद दो किश्तें आ गईं। जिसके बाद मकान निर्माण का कार्य शुरू करा दिया था। तीसरी किश्त नहीं आई है, जिससे मकान का काम अधूरा ही रह गया है। इससे पहले हम किराए पर रहते थे। अब अधूरे बने मकान में ही रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

काजल, हल्लू सराय
हमारा मकान कच्चा व जर्जर हालत में था। आवास योजना में आवेदन किया। जिसके बाद मकान के निर्माण के लिए दो किश्तें आईं, लेकिन तीसरी कि श्त नहीं आई। जिस कारण मकान का काम अधूरा रह गया। कई बार तीसरी किश्त की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक नहीं मिली है। कई महीने बीत गए।
बाबू सिंह, हल्लू सराय
हमारा मकान कच्चा व जर्जर हालत में है। 2017 में आवास योजना में आवेदन किया था। सर्वे भी कई बार हो चुका है, लेकिन अभी तक कोई लाभ नहीं मिल पाया है। कई बार बहजोई व पवांसा में अधिकारियों के पास गए, लेकिन वह सिर्फ आश्वासन देते हैं। घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं है। मकान कभी भी गिर सकता है।
विमलेश, हल्लू सराय
एक साल पहले बारिश से हमारा मकान गिर गया था। तब से किराए के मकान में रह रहे हैं। 2017 मेें मकान बनवाने के लिए आवास योजना में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक कोई भी लाभ नहीं मिला है। अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की लेकिन किसी ने नहीं सुनी।
सोनी, हल्लू सराय
जिन लाभार्थियों की तीसरी किश्त रह गई है। उनकी सूची तैयार करा कर शासन को भेज रहे हैं। तीसरी किश्त का मामला शासन स्तर से ही लंबित है। जो परिवार ऐसे हैं वह अपनी जानकारी कार्यालय में आकर दे सकते हैं। तीसरी किश्त जल्दी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

अंजू सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें