फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा पीठाधीश्वर राजराजेश्वराश्रम ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार मंदिर में देव प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए नगर भ्रमण और कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा व नगर भ्रमण का शुभारंभ शारदा पीठाधीश्वर राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने फीता काटकर किया। कलश यात्रा व पूजन के बाद देव प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन

बुधवार को श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार में कार्यक्रम में हरिद्वार से आए शारदा पीठाधीश्वर राजराजेश्वराश्रम जी महाराज कलश यात्रा का शुभारंभ कर सभी को आशीष देकर आगे गंतव्य की ओर चले गए। शुभारंभ के बाद देव प्रतिमाओं को कलश यात्रा व शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण कराया गया। मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा सीता रोड, बिसौली गेट, पुरानी पैठ, बड़ा बाजार, घंटाघर, ब्रह्मबाजार होते हुए मंदिर पर आकर संपन्न हुई। इसके बाद बालाजी दरबार में भजन संध्या का आयोजित हुई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दरबार के महंत राकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण कराया गया। मूर्ति वास व महास्नान का कार्य हरिद्वार व नरवर से आए विद्वान कृष्ण शास्त्री, मोहित शास्त्री, श्रीओम शास्त्री, रजत शास्त्री द्वारा विधि विधान से संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि छप्पन भोग व भंडारे का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। इस दौरान विनीत अग्रवाल, राकेश, हेमंत कुमार, संतोष सेवादार, अनिल कुमार, अनमोल कुमार, विनय अग्रवाल, आदित्य श्रीवास्तव, राजन, सीमा अग्रवाल, सुप्रिया अग्रवाल, ऋतु वार्ष्णेय, मीना अग्रवाल, अनीता कुमारी, सविता राठौर, मिथलेश, सृष्टि, विनीता कुमारी, कुमकुम, पिंकी वार्ष्णेय, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें