फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक डाउन से गुल हुई बहजोई समेत 50 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक डाउन के चलते बहजोई समेत करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। इससे करीब सवा घंटे तक इससे हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। आपूर्ति सुचारु होने के बाद फाल्ट और ट्रिपिंग ने भी उपभोक्ताओं को हलकान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पुरा के 132 केवी पारेषण (ट्रांसमिशन) से बहजोई के 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी 33 हजार की हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे बहजोई विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी लाइन में ब्रेक डाउन आ गया और बहजोई नगर के सभी फीडर समेत आसपास के करीब 50 गांवों की विद्युत आपूर्ति फेल हो गई। इसके बाद रात के समय नगर के मोहल्ला रेलवे स्टेशन रोड समेत यादव कालोनी व रामलीला ग्राउंड पुराना बाजार में फाल्ट होने तथा बार-बार ट्रिपिंग से भी उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत रही। जेई मोहित शर्मा ने बताया कि ब्रेक डाउन में आई विद्युत लाइन रात सवा दस बजे करीब ठीक हो गई और बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। वहीं रही बात फाल्ट व ट्रिपिंग की, तो सभी फाल्ट जल्द से जल्द ठीक करा दिए गए और ओवरलोड के चलते ट्रिपिंग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें