फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरानी व जेठानी में हुई जमकर मारपीट, चप्पल और थप्पड़ चले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पुरानी तहसील मार्ग पर किसी बात को लेकर देवरानी और जेठानी में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में मारपीट करने लगी। इस दौरान काफी भीड़ लग गई। मारपीट होते देख राहगीरों ने बीच-बचाव करा दिया, लेकिन कुछ समय बाद वह दोनों फिर मारपीट पर उतारू हो गईं। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। बाद में दोनों वहां से चली गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील मार्ग पर दोपहर दो बजे के करीब देवरानी व जेठानी किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं। मारपीट में दोनों महिलाएं एक दूसरे के बाल खींचती रहीं। मारपीट होती देख राहगीरों ने बीच-बचाव करा दिया। लेकिन थोड़ी दूर जाने पर दोनों फिर से मारपीट करने लगीं। एक महिला ने चप्पल चलाई तो दूसरी महिला ने बाल खींचकर थप्पड़ जड़े। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कराया और इसके बाद मामला शांत हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें