चंदौसी के रायसत्ती देवी मंदिर में पूजा के लिए लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। रायसत्ती देवी मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही देवी माता की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने देवी माता की पूजा कर घर परिवार में सुख-शांति की कामना की।
होली के बाद चार गुरुवार को रायसत्ती देवी मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माता रानी की पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पर पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान भीड़ अधिक होने पर श्रद्धालुओं की लाइनें भी लगीं। श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। घर से बनाकर लाए भोजन का मंदिर परिसर में बैठकर आनंद लिया। साथ ही मंदिर के आसपास मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें खिलौने, श्रंगार व खानपान के स्टाल लगाए गए थे। महिलाओं व बच्चों ने दुकानों पर पहुंच जमकर खरीदारी की। साथ ही चाट पकौड़ी के स्टाल पर जाकर व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मंदिर व मेले परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात रही।