फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जारी, दो नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है। सोमवार को भी जिला अस्पताल और जिले के नौ सीएचसी पर 2132 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 651 मरीज बुखार के पहुंचे। इसमें कुल 25 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई, जिसमें दो मरीज डेंगू से पीड़ित मिले। करीब सौ लोगों की मलेरिया की जांच हुई। हालांकि मलेरिया का कोई मरीज नहीं मिला। पांच दिन के दौरान सिरसी में बुखार से तीन लोगों की मौत हुई है। असमोली इलाके के कई गांवों में बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

अब तक 36 मरीज डेंगू पीड़ित मिले
संभल। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में 15 नवंबर तक 36 मरीज डेंगू पीड़ित मिले हैं। यदि निजी लैब का आंकड़ा देखा जाए तो मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें