फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। एससी ओबीसी अल्पसंख्यक संघर्ष समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम राजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग करते हुए लोगों पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि थाना बनियाठेर के गांव मझावली में दलित, पिछड़े, वंचित व मजदूर वर्ग के लोग निवास करते हैं। गांव में डॉ. आंबेडकर के अनुयायियों ने निजी स्थान पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की। जिसका किसी ग्रामीण ने कोई विरोध नहीं किया व स्थापना स्थल के आसपास सभी निवासी डॉ. आंबेडकर के अनुयायी हैं। पुलिस प्रशासन ने ग्राम प्रधान के सहयोग से बाबा साहब की स्थापित प्रतिमा को हटाकर स्थल को खुर्द-बुर्द कर दिया। पुलिस कार्रवाई के डर से अनुयायी घर छोड़कर भागने को मजबूर हैं। जबकि एक नामजद सहित दो लोगों के थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब के अनुयायियों को विश्वास में लेकर डा. आंबेडकर की प्रतिमा को वापस किया जाए तथा जिन अनुयायियों पर मुकदमा दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालों में संगीता यादव, अशोक मौर्य, तेजपाल सिंह, अजीत सिंह, पुष्पा बौद्ध, सोमपाल सिंह, चरन सिंह, जीत सिंह, सोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें