कक्षा तीन के छात्र के साथ दुष्कर्म का
आरोप, पुलिस ने आरोपी जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंहपुरसानी। कक्षा तीन के छात्र के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। आरोपी कक्षा दस का छात्र है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मालूम हो दो दिन तक इस मामले को निबटाने के लिए पंचायत होती रही, लेकिन पीड़ित पक्ष ने समझौता स्वीकार नहीं किया। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आठ वर्षीय बेटा कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि गांव निवासी कक्षा 10वीं के छात्र ने 25 दिसंबर को आठ वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़ित बालक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार हुए तो गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन पीड़ित पक्ष समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।