फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवारिक विवाद में आत्महत्या करने का अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/गवां। युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। शव को नीचे उतारा गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव कोठरा निवासी मुकेश यादव (26) पुत्र उदयवीर यादव का
शव गांव के बाहर रविवार की रात बबूल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार युवक का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वह गुस्से में चला गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
उप निरीक्षक राम मेहर सिंह के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। युवक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें