फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: हैंडीक्राफ्ट कारीगर का खून से सना मिला शव, रिश्तेदार समेत तीन पर हत्या का आरोप, बकरीद मनाने आया था घर

Sun, 25 Jul 2021 11:32 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल

सार

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कोटला निवासी मेराज (30) पुत्र हसन का शव थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के खेत खलिहान में शनिवार की रात 12 बजे करीब पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में रिश्तेदार के साथ बाहर गए युवक का देर रात लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चाकू से घायल करने के निशान मिले हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कई घंटे के प्रयास के बाद युवक की शिनाख्त हो सकी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों ने रिश्तेदार युवक समय तीन लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।

हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला कोटला निवासी मेराज (30) पुत्र हसन का शव थाना क्षेत्र के गांव मूसापुर के खेत खलिहान में शनिवार की रात 12 बजे करीब पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। कई घंटे बाद शव की शिनाख्त हो सकी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजनों ने बताया कि एक रिश्तेदार युवक शनिवार की सुबह 11 बजे करीब घर से बुलाकर ले गया था। युवक देर रात तक नहीं लौटा तो काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित परिजनों का आरोप है उनके बेटे की हत्या रिश्तेदार युवक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर की है। वहीं बताया कि युवक जयपुर में हैंडीक्राफ्ट का कारीगर था, जो बकरीद मनाने के लिए घर आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें