फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णो को कल्कि महोत्सव में बुलाने को जत्था रवाना

Thu, 29 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक मान्यता है कि जब भगवान कल्कि का अवतरण होगा तो उनका साथ देने के लिए मां वैष्णो त्रिकुटा पर्वत से पद्मावती अवतार लेकर संभल आएंगी। इसलिए कल्कि महोत्सव भी बिना मां वैष्णो को सफल नहीं हो सकता। इसलिए कल्कि भक्तों का एक जत्था बुधवार को चंदौसी से मां वैष्णो देवी को आमंत्रित करने के लिए उनके दरबार रवाना हो गया है।
विज्ञापन



कल्कि भक्तों का जत्था प्रमुख गणेश ईशु प्रखर की अगुवाई में रवाना हुआ। मां वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर उनसे शीघ्र अवतार लेने तथा कल्कि महोत्सव में आने का निमंत्रण देंगे। वहां के साधु संतों के साथ मिलकर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को ज्ञापन सौंपेंगे।


जिसमें माता वैष्णो देवी धाम के त्रिकूट पर्वत पर कल्कि भगवान की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की जाएगी। साथ ही संभल में 14 नवंबर से होने वाले कल्कि महोत्सव की सफलता के लिए 108 कुंडीय यज्ञ और माता वैष्णो देवी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन



जत्थे में समिति अध्यक्ष गणेश ईशु प्रखर, शताक्षी प्रियंका, केशव कुमार वार्ष्णेय, अंजू श्रोत्रिय, तुषार श्रोत्रिय, रजत श्रोत्रिय, मोहित शर्मा, सुधांशु, मीनाक्षी, मुकेश गौड़, महेंद्र शर्मा, हर्षित शर्मा, दिव्यांशु वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय, नरेश चंद्र श्रोत्रिय, अनमोल, अभिषेक शर्मा, हरिमोहन, श्रीराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें