संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मन्नी खेड़ा निवासी महिला के थैले से बीस हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। इसकी जानकारी महिला को हुई तो वह बदहवास हो गई। साथ में आई अन्य महिलाएं पीड़िता को कोतवाली लेकर पहुंची। जहां घटना की सारी जानकारी दी।
मंगलवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नी खेडा निवासी एक महिला कोतवाली क्षेत्र के बाजार से कपड़े व अन्य सामान खरीदने आई थी। कोतवाली के नजदीक महिला के थैले में रखे बीस हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया। महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह साथी महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची। घटना की जानकारी दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दिलासा देते हुए काफी देर तक महिला को बैठाए रखा। पीड़िता ने बताया कि उसके परिवार में शादी है। इसलिए वह बाजार से कपड़े व अन्य सामान खरीदने आई थी। कोतवाली के पास कुछ सामान खरीदा था तभी रुपये निकाले थे। सामान खरीदने के बाद थैले में रख लिए। इसी बीच कुछ दूरी के बाद थैले में कट का निशाना लगा दिखाई दिया। थैले में रखे बीस हजार रुपये और मोबाइल भी गायब था। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन उन्होंने जांच की बात कहते भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई होगी।