फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आए कांग्रेसियों की पुलिस से धक्का मुक्की हुई। इस बीच पुलिस जबरन कांग्रेसियों को निजी बस में बैठाकर रिजर्व पुलिस लाइन ले गई। बाद में करीब साढ़े चार घंटे बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस पदाधिकारी निजी फर्मों में निवेशकों के फंसे रुपये दिलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर जुटने प्रारंभ हो गए। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी दफ्तर में ज्ञापन देने को प्रवेश का प्रयास कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने द्वार पर ही रोक लिया। इस बीच कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर बैठने का प्रयास करने लगे। इस पर कोतवाली पुलिस समेत दूसरे थानों की पुलिस व पीएसी बल ने कांग्रेसियों को कलक्ट्रेट के द्वार से दूर हटाते हुए निजी बस में बैठाकर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर भेज दिया। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक कांग्रेसी रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में पुलिस की निगरानी में रहे। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे डिप्टी कलक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन सौंप निवेशकों के रुपये दिलाने की मांग की। बाद में शाम करीब पौने छह बजे पुलिस ने कांग्रेसियों को छोड़ दिया। कांग्रेसियों में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा समेत इरफान कुरेशी, डब्बू जी, सुनील शर्मा व विनोद साथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें