चंदौसी (संभल)। संभल जनपद में मंगलवार को शाम 3.40 बजे कैलादेवी में बने हैलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरेगा। शासन स्तर से उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। कैलादेवी में एक घंटा रहेंगे। विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण सहित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभल जनपद आ रहे हैं। कैलादेवी में होने वाली जनसभा की सभी तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री बिजनौर से हेलीकॉप्टर के द्वारा मंगलवार को शाम 3.40 बजे कैलादेवी आएंगे। इसके बाद कार से कार्यक्रम स्थल पर प्रस्थान कर 3.45 बजे पहुंचेंगे।
शाम 3.45 से 4.45 बजे तक एक घंटे के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे। साथ ही लाभार्थी परक योजनाओं के प्रमाण पत्रों का वितरण करेंगे। वहीं सभा स्थल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस पूरे कार्यक्रम का समय एक घंटा निर्धारित है। शाम 4.45 बजे कार से हैलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे और 4.50 बजे हैलीपैड से हेलीकॉप्टर से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।